फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष पर सियासी दांव-पेच तेज, मामले पर सीएम जयराम ने ये कहा

Wed, 10 Jan 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर पेच बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष के लिए एक तिहाई सीटों पर जीतना होता है। आंकड़ों के खेल में दो विधायक कांग्रेस के पास कम हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष नेता सदन की सिफारिश पर ही नेता विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दे सकते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में अब इस मसले पर खींचतान तेज हो गई है। 
 

विज्ञापन

विपक्ष के व्यवहार के हिसाब से निर्णय लेगी सरकार

इस मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के व्यवहार के हिसाब से सरकार निर्णय लेगी। उधर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनाकर सरकार कांग्रेस पर कोई अहसान नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि सदन में कांग्रेस विपक्ष में है और मुकेश विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में कोई विवाद नहीं है। उधर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर उनकी ओर से सरकार से कोई बात नहीं हुई। 

दर्जा देना या न देना सरकार पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाने की है। सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने में कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें