सत्ता खोने से बौखलाए कांग्रेस नेता अब पूछ रहे हैं कि पहले छह महीने में जयराम सरकार ने क्या किया?उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि 43365 करोड़ रुपये केंद्र से आज तक कोई भी नेता विकास के लिए नहीं ला पाया है।
कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इन चार सालों में कई विकास कार्य किए हैं, जिसका फल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को मिलेगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी ही नहीं
बल्कि गरीबी में जीवन का एक लंबा अरसा काटा है। इसलिए आज जब कोई गरीब अपने कार्य को लेकर आता है तो उसे बताने की जरूरत नहीं होती बल्कि पहले ही पता चल जाता है।