फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में चलते रहेंगे सिर फोडू़ कार्यक्रम, हेलमेट पहनकर जाएं: जयराम

Thu, 24 Jan 2019 04:10 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के हलके धर्मपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज किया कि नए अध्यक्ष का स्वागत सिर फोड़कर हुआ है।

विज्ञापन


ऐसे सिर फोड़ू कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे। किसी ने पार्टी कार्यालय में जाना है तो वे हेलमेट पहनकर जाएं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में तो पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह तक की कोई कद्र नहीं है जबकि भाजपा में महेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को पूरा सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पहले बोलते थे कि एक वर्ष में क्या किया? हेलीकाप्टर में ही मुख्यमंत्री घूमते रहते हैं। अब एक वर्ष में एक हजार करोड़ रुपये लाकर सूबे का विकास करने की बात कांग्रेसियों को समझ आने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 झगड़ालू थे धर्मपुर वाले

सीएम ने केंद्र में महा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भय से हुआ है। चाहे जितने गठबंधन हो जाएं, लेकिन मोदी दोबारा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह, अनिल शर्मा और विपिन परमार आदि भी मौजूद रहे।        

मुख्यमंत्री ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि कॉलेज समय में पहला चुनाव लड़ा तो उनके प्रतिद्वंद्वी सरकाघाट धर्मपुर के ही थे। दोनों को बराबर मत मिले थे। तब सरकाघाट का बहुत दबदबा था और यहां के लड़के बहुत झगड़ालू होते थे।

तब इस क्षेत्र में पानी की बहुत कमी होती थी और यहां लोग अपनी बेटी का विवाह करने से पहले सौ बार सोचते थे। लेकिन अब बहुत विकास हुआ है। लोगों की सोच में भी काफी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें