फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए दिया एक और मौका

Wed, 05 Dec 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भले ही राज्य सरकार ने खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को राहत दे दी है लेकिन आने वाले समय में अगर परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर दौरे के दौरान अनौपचारिक बातचीत में अमर उजाला को बताया कि बोर्डों और निगमों में ताजपोशी की संभावनाएं हैं। जरूरत के हिसाब से सरकार इस संबंध में कदम उठाएगी।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व में सरकार ने खराब परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों की इन्क्रीमेंट पर रोक लगा दी थी। लेकिन हाल ही में प्रदेश सरकार ने ऐसे सैकड़ों शिक्षकों को राहत दी है। बिलासपुर में इस सवाल पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने बेहतर परीक्षा परिणाम न देने वालों को केवल एक मौका दिया है। अगर अगले सत्र में परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हुआ तो इन्क्रीमेंट रोकने के अलावा और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चार्जशीट पर कांग्रेस को चेताया

सोमवार को शिमला में चार्जशीट को लेकर कांग्रेस की बैठक के सवाल पर सीएम बोले कि अगर कांग्रेस यही चाहती है कि चार्जशीट पेश करनी है तो फिर वह अपने लिए भी तैयार रहे। कांग्रेस सरकार की पांच साल की चार्जशीट भाजपा के पास है। कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा कार्यकाल कोर्ट के चक्कर काटने में लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें