फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अब हिमाचल के सभी थाना प्रभारी पहनेंगे डीएम जूते

Wed, 05 Dec 2018 12:52 PM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने सर्दियों में अपने थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले जूतों में बदलाव किया है। थाना प्रभारियों को सामान्य जूतों की जहां डीएम जूते मुहैया करवाए जाएंगे, वहीं कर्मचारियों को भी पीटी शूज की जगह स्पोर्ट्स पीटी शूज दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कपड़े के पीटी शूज में सर्दियों में कर्मचारियों को ठंड लगती है, जबकि स्पोर्ट्स शूज में उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों को पूरा साल स्पोर्ट्स शूज ही पहनने होंगे। जानकारी के अनुसार सर्द मौसम के दौरान हिमाचल पुलिस के थाना प्रभारियों को अब आम जूतों के स्थान पर डीएम जूते उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

इन जूतों की खेप पुलिस विभाग के पास पहुंच चुकी है। कुछेक थानों में थाना प्रभारियों को जूते उपलब्ध भी करवा दिए हैं। इसी तरह पुलिस जवानों को दिए जाने वाले पीटी शूज में भी बदलाव हुआ है। अब उन्हें स्पोर्ट्स पीटी शूज मुहैया करवाए जाएंगे। ये जूते ज्यादा आरामदायक हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल का कहना है कि ठंड के मौसम के चलते थाना प्रभारियों को दिए जाने वाले जूतों में बदलाव किया गया है। अब उन्हें डीएम साइज के जूते दिए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस जवान पीटी शूज की जगह अब पूरा साल स्पोर्ट्स पीटी शूज ही पहनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें