उन्होंने मंडी से ही राजनीति की शुरुआत की थी। पन्ना सम्मेलन का शुभारंभ भी यहीं किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि 10 सालों में भारत में विकास की रफ्तार को ग्रहण लग गया था।
आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहचान विश्व में बनाई है, जबकि पूर्व पीएम को न आने का पता लगता था और न जाने का। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से कहा कि प्रदेश में 4/4 मिशन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दें।
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को आश्वासन दिया कि 4/4 मिशन को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सांसद रामस्वरूप की भी तारीफ की। कहा कि दुबले पतले सांसद ने अपने कार्यों से सबका दिल जीत लिया है और बेहतर कार्य किए हैं।