फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती मामले पर बोले सीएम, पहले मिल गई थी गुप्त सूचना, उसके बाद की कार्रवाई

Mon, 12 Aug 2019 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस भर्ती मामले पर बातचीत करते हुए कहा कि लिखित परीक्षा से पहले ही कांगड़ा जिले में विशेष गुप्त सूचना मिली थी कि प्रदेश के बाहर के राज्यों के कुछ लोग अन्य लोगों के स्थान पर लिखित परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं। इसके आधार पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही तीन व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


दो अन्य को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को शिमला के गेयटी थियेटर में संस्कृत अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि इसी दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध हालत में घूमती एक हरियाणा नंबर की गाड़ी को पकड़ा गया जिसमें नकल करने के उपकरण से लगी तीन बनियानें बरामद की गईं और ज्वाली क्षेत्र में मुख्य सरगना के घर से पुलिस ने 11 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से तीन हिमाचल प्रदेश के तथा दस बाहरी राज्यों से हैं।

सीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में कुछ बाहरी लोगों के परीक्षा केंद्र के आसपास और परीक्षा केंद्र के अंदर किसी अन्य नाम से परीक्षा देते हुए पकड़े जाने की जांच के लिए उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पालमपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया है जिससे प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें