फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 दिन तक चलेगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा: जयराम

Mon, 15 Mar 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का कार्यक्रम तय
  • 51 दिन तक चलेगी स्वर्णिम रथ यात्रा
  • सीएम ने की उच्चस्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा 51 दिन तक चलेगी।  सोमवार को स्वर्णिम हिमाचल समारोह और स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की तैयारी से संबंधित उच्चस्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ठाकुर ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले कार्यक्रम में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा होगी। यह इस वर्ष 15 अप्रैल से शुरू होगी और 51 दिन तक चलेगी। दूसरे कार्यक्रम में स्वर्णिम हिमाचल उत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों के  स्तर पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं, नाटक होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का लिखित प्रमाण सुनिश्चित होगा। सरकार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय कलाकारों की भागीदारी तय होगी। स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का हर हिमाचली के साथ संपर्क स्थापित करने का एक व्यापक माध्यम होना चाहिए।

इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा रथ 
सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल समारोह में 67 कार्यक्रम  करने के आग्रह प्राप्त हुए हैं। निदेशक ग्रामीण विकास और स्वर्णिम रथ यात्रा के संयोजक अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। निदेशक पर्यटन यूनुस ने कहा कि इस माह के अंत तक रथ तैयार कर लिया जाएगा। निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रापण कार्यकारी उप समिति ने रथों की खरीद के लिए चार बैठकें की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें