प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग में बेलदारों की भर्ती नहीं करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीत सत्र के पांचवें दिन सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मशीनी युग में अब बेलदारों की लोनिवि में ज्यादा जरूरत महसूस नहीं हो रही है। प्रश्नकाल में ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने लोक निर्माण विभाग के बेलदारों को विलुप्त प्रजाति का नाम देकर रिक्त पदों को भरने का मामला उठाया था। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि प्रदेश में बेलदारों के 23,539 पद हैं, जिसमें से 18,327 सेवाएं दे रहे हैं। 5,212 पद रिक्त हैं।