फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के 186 सक्रिय मामले, स्थिति नियंत्रण में: सीएम जयराम

Sun, 14 Jun 2020 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना वायरस के लगभग 186 सक्रिय मामले हैं और स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में वापस आने वाले लोगों की प्रतिभा का खाका तैयार करने के लिए एक प्रतिभा रजिस्टर बनाया है, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर सदर के भाजपा मंडल, ऊना जिले के चिंतपूर्णी भाजपा मंडल और कुल्लू जिले के बंजार भाजपा मंडल की वर्चुअल रैलियों को रविवार को शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि संकट के इस समय में देश का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व मौजूद है।

विपक्ष के नेता खबरों में बने रहने के लिए राज्य सरकार पर निराधार और झूठे आरोप लगा रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और सरकार दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की है। राज्य सरकार की पहल को एक स्वतंत्र एजेंसी ने भी स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें