फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने ज्वालाजी में किए पवित्र ज्योतियों के दर्शन, सीयू भवन निर्माण पर ये कहा

Wed, 19 Feb 2020 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह अपने काफिले के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधायक रमेश धवाला, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के साथ मंदिर में मां ज्वाला के दर्शन किए। पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें पवित्र ज्योति के दर्शन करवाए। सीएम ने मां से प्रदेश के विकास कार्यों में गति देने का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने पुजारियों के साथ विशेष आमंत्रण पर सूक्ष्म हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं।

विज्ञापन


इसके बाद मंदिर के साथ लगती गोरख डिब्बी और दिव्य जल डिब्बी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी मधुसूदन शर्मा, शशि चौधरी, देशराज भारती, एसडीएम अंकुश शर्मा, डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कंचन वाला, डीएसपी तिलकराज, एसएचओ मनोहर चौधरी, जयोति शंकर शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्य गेट की सफाई के भी दिए आदेश 
मुख्यमंत्री ने जाते समय मंदिर की सीढ़ियों पर गेट की सफाई के आदेश दिए। कहा कि इसकी सफाई शायद कम की जाती है। इसे साफ और स्वच्छ रखा जाए।

एयरपोर्ट को राजनीतिक दृष्टि से न देखें : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर कांग्रेस विधायक पवन काजल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इसे राजनीतिक दृष्टि से न देखा जाए। सभी इसमें सहयोग करें। आपसी सहमति से इस पर विचार-विमर्श किया जाए, जिससे विकास की गति को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है। यहां कनेक्टिविटी कम है। हवाई अड्डा बनता है तो विकास तेज गति से होगा। कांगड़ा, चंबा और धर्मशाला के लोगों को इसका काफी फायदा होगा। हवाई अड्डा बनाने में जिन लोगों की जमीन जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा दिलवाने में सरकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हम सब हवाई अड्डे के लिए सबका सहयोग मांग रहे हैं।
विज्ञापन

सीयू के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। केंद्रीय विवि के मामले को वह केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। देहरा विस क्षेत्र के ढलियारा में जनसभा के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार घूमने नहीं, बल्कि काम करने गई थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव कराने की गीदड़भभकियां देते हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आज चुनाव करा लें, हम दोबारा सत्ता में वापसी करेंगे।  जनमंच कार्यक्रम को विपक्षियों ने भी सराहा है।

केंद्र सरकार ने प्रदेश को 10 हजार 500 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं मंजूर की हैं। इससे यहां विकास को गति मिलेगी। सीएम ने कहा कि 5 दिन के शीत प्रवास में उन्होंने 350 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए हैं। जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष रमेश ध्वाला, विधायक राकेश पठानिया, अर्जुन सिंह, विशाल नैहरिया, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक होशियार सिंह, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें