मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खबर पढ़ने के बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश में कहीं भी इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होने के आदेश भी दिए। जिला कुल्लू के हलाण एक स्कूल में 133 बच्चे पढ़ते हैं, प्रति बच्चा सालाना एक हजार रुपये से अधिक का भुगतान बच्चों को स्कूल के भवन के लिए करना पड़ रहा है।
सरकार ने इस स्कूल को बारह साल पहले प्राइमरी से हाई स्कूल का दर्जा तो दे दिया लेकिन न भवन दिया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की। वर्तमान में स्कूल निजी भवन में चल रहा है। प्रार्थना सभा और खेल गतिविधियां किराये पर लिए सेब के बगीचे में होती हैं। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में सरकारी हाई स्कूल हलाण-1 को पिछले बारह साल से ऐसे हालात में ही चलाया जा रहा है।