फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खबर का असर: सरकारी स्कूल भवन का बच्चों से किराया लेने पर रोक

Fri, 21 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूल भवनों का बच्चों से किराया लेने पर रोक लगा दी है। अमर उजाला के वीरवार के अंक में शीर्षक ‘सरकारी स्कूल भवन का बच्चे चुका रहे किराया’ से प्रकाशित खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिक्षा विभाग से दो दिन के भीतर जिला कुल्लू के हलाण स्कूल मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया है कि स्कूली बच्चों से भवन का किराया नहीं लिया जाएगा। सरकार स्वयं इसका खर्च उठाएगी। उन्होंने बताया कि जिला उपनिदेशक से इस बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। 12 साल से स्कूल भवन का किराया बच्चों से वसूले जाने का मामला प्रकाशित होने के बाद सरकार हरकत में आ गई है।

इस सरकारी हाई स्कूल के भवन का बच्चे दे रहे 12 साल से किराया

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खबर पढ़ने के बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश में कहीं भी इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होने के आदेश भी दिए। जिला कुल्लू के हलाण एक स्कूल में 133 बच्चे पढ़ते हैं, प्रति बच्चा सालाना एक हजार रुपये से अधिक का भुगतान बच्चों को स्कूल के भवन के लिए करना पड़ रहा है।

सरकार ने इस स्कूल को बारह साल पहले प्राइमरी से हाई स्कूल का दर्जा तो दे दिया लेकिन न भवन दिया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की। वर्तमान में स्कूल निजी भवन में चल रहा है। प्रार्थना सभा और खेल गतिविधियां किराये पर लिए सेब के बगीचे में होती हैं। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में सरकारी हाई स्कूल हलाण-1 को पिछले बारह साल से ऐसे हालात में ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें