फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीन देशों के दौरे पर जाएगा अफसरों का दल

Wed, 22 May 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सितंबर में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट में विदेशी निवेश बढ़ाने को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल विदेश दौरे पर जाना है। इस दल में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, प्रधान सचिव सीएम श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक और उद्योग निदेशक हंस राज भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों से मालूम हुआ है कि हिमाचल में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश का यह दल जर्मनी, नीदरलैंड और यूएई के दौरे पर जा रहा है। यह दल पहले 9 से 16 जून तक और फिर 23 से 26 जून तक  विदेश के दौरे पर रहेगा। इन देशों में विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है ताकि विदेशी निवेशकों को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए हिमाचल बुलाया जा सके।

इन देशों के निवेशकों को पर्यटन, उद्योग, फार्मा उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, पन बिजली उत्पादन सहित कई अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाना है। राज्य के विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल तीन देशों के दौरे पर जाएगा। 
विज्ञापन


एम्स में सीएम जयराम ठाकुर के पैर में प्लास्टर चढ़ा  
एम्स नई दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर के पैर में प्लास्टर चढ़ा है। पांव में मोच आने के बाद उन्होंने एम्स में फिजियोथेरेपी और ऑर्थो विभागों में अपना इलाज करवाया। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने सीएम जयराम ठाकुर को दस दिन के विश्राम की भी सलाह दी है।

मुख्यमंत्री पांव में मोच आने के बावजूद हिमाचल में लोकसभा चुनाव में प्रचाररत रहे। वह सोमवार को नई दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज शिमला आएंगे। मतगणना के दौरान वह ओक ओवर शिमला में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें