फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम जयराम, ये है वजह

Sun, 22 Apr 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। केंद्र पोषित योजनाओं के साथ कुछ स्कीमों में केंद्र से मदद के लिए केंद्रीय मंत्रियों से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार के सौ दिन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि प्रदेश में निगमों-बोर्डों के चेयरमैन और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियों के मामलों पर भी दिल्ली में मंथन होगा।

मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश के सियासी हालात और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री केंद्र को अवगत करवाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इस मसलों पर भी चर्चा करेंगे सीएम

 केंद्र पोषित योजनाओं में शीघ्र फंडिंग के साथ बाह्य सहायतित योजनाओं में विश्व बैंक से मिलने वाली मदद को लेकर भी चर्चा करेंगे। सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग के पौने पांच हजार करोड़ की परियोजना को लेकर भी उनकी चर्चा होगी। 

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ भी मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है। सीएम मंगलवार को दिल्ली से सीधे मंडी पहुंचेंगे। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह शाम को शिमला पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें