फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने बताया, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सर्वे के लिए इस दिन आएगी टीम

Sat, 28 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सात मई को केंद्र सरकार की टीम प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सर्वेक्षण को आ रही है। टीम जिले में हवाई अड्डे को लेकर जमीन का निरीक्षण करेगी। मंडी जिले में अब तक कई स्थानों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित किया गया है। इनमें नेरचौक कानेरढांगू, नाचन का मौवीसेरी, जाहू के साथ डली और घोघरधार प्रमुख हैं। सीएम धर्मुपर के चौलथरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


सीएम ने चुटकी ली - कुछ लोग उनसे 100 दिन का हिसाब मांगते रहते हैं, परंतु वे भूल रहे हैं कि उन्हें हिसाब ही मांगते रहना है। अब उनकी बारी नहीं आने वाली है। मजाकिया लहजे में कहा, प्रदेश में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद नई परिस्थिति बनी और उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए चला तब उनके कई शुभचिंतक सलाह देते थे कि आप मूंछ कटवा लो, तभी आप मुख्यमंत्री बन सकते हो, परंतु मूंछ के साथ मुख्यमंत्री बनने से भी एक भ्रम टूट गया है। 


कहा कि सरकार ने 100 दिन का जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। प्रदेश के बजट में पहली बार 30 नई योजनाएं शुरू करने को बजट का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार से विकास परियोजनाओं के लिए पूरी मदद मिल रही है। उनकी सरकार ने गोसदन बनाने के लिए बड़े-बड़े मंदिरों की आय से 15 प्रतिशत खर्च करने का भी प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र जी, अब समझ आया लगातार आपकी जीत का राज

कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या देखकर सीएम ने कहा कि महेंद्र सिंह की सातवीं बार जीत का राज अब उनकी समझ में आ गया है। यह मातृशक्ति है और वह यहां से सीख लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरी और लाल रंग की टोपी पर जो राजनीती होती थी, उसे खत्म किया गया है, उन्हें जो भी टोपी कोई पहनता है वह उसे पहनते हैं, क्योंकि टोपी किसी पार्टी की नहीं, बल्कि हमारी पहाड़ी संस्कृति की प्रतीक है।

मंडी जिला गौरवान्वित: महेंद्र सिंह 
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से मंडी जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री को भरपूर समर्थन दें।

कांढापतन-सरकाघाट पेयजल योजना से 14 पड़ोसी पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र की अनदेखी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें