फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों को आकर्षित करने दुबई गए सीएम जयराम ठाकुर

Sun, 23 Jun 2019 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह साढे़ दस बजे दुबई के लिए रवाना हुए। वह करीब एक बजे दुबई पहुंचे। उनके साथ उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और राज्य सरकार के कई प्रमुख अधिकारी भी दुबई गए हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल सरकार 24 और 25 जून को दुबई में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो करेगी। निवेशकों को नवंबर में धर्मशाला में प्रस्तावित मेगा इन्वेस्टर मीट में बुलाया जाएगा। हिमाचल में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

हिमाचल सरकार की प्रतिनिधि दुबई में वहां की सरकार के मंत्रियों और बिजनेस लीडर्स से बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दुबई दौरे में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री विनय सिंह भी साथ हैं।   
विज्ञापन


27 और 28 जून को मुंबई में भी रोड शो 
26 जून की शाम को सीएम दुबई से मुंबई आएंगे। मुंबई में वह 27 और 28 जून को हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर मीट 2019 से संबंधित रोड शो में हिस्सा लेंगे। 29 जून की शाम तक मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें