सीएम ने अनाडेल मैदान में जुलाई से हेली टैक्सी की लैंडिंग की बात की थी। इस बारे में डीजीसीए और अन्य एजेंसियों से अब तक पूरी तरह सुरक्षा क्लीयरेंस नहीं मिलने से ये पेच फंसा हुआ है।
हेलीकॉप्टर से लोगों के उतरते समय भी सुरक्षा चेकिंग का एक तय प्रोटोकॉल अनाडेल मैदान में ठीक वैसा नहीं है, जैसा कि जुब्बड़हट्टी मेें है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है, जबकि यहां केवल लैंडिंग ही होनी थी।
दूसरे हेलीकॉप्टर से ही सुधर सकती है व्यवस्था- सीएम के दौरों के लिए अगर सरकार दूसरे हेलीकॉप्टर का प्रबंध कर पाई तो इसी से व्यवस्था में सुधार हो सकता है। हालांकि, सरकार पर इससे आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा, इसलिए सरकार इस हालत में नहीं है कि इस दिशा में फिलहाल विचार कर सके। अधिकारियों के स्तर पर इसकी संभावनाओं पर चर्चा ही चल रही है।