पोस्टर लांचिंग के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, सूचना एवं जन संपर्क निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व 21 नवंबर को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपराजिता अभियान का प्रदेश में आगाज किया था।
‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए साझा मंच तैयार करने की एक मुहिम है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने कई राज्यों में इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समुदाय का निर्माण करने की है, जो हमेशा नारी की गरिमा के लिए सचेत रहते हुए निरंतर प्रयासरत रहे। आप भी जुड़े इस अभियान से, लागइन करें - aparajita.amarujala.com