फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन क्वारंटीन रहने के बाद आज से सचिवालय में कामकाज संभालेंगे सीएम

Mon, 26 Oct 2020 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीस दिन क्वारंटीन रहने और कोरोना को मात देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार से राज्य सचिवालय में कामकाज संभालेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसमें स्कूलों को खोलने समेत कई अहम फैसले ले सकते हैं। अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण कार्यक्रम से शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री पांच अक्तूबर को होम क्वारंटीन हो गए थे।

विज्ञापन


वह दो अक्तूबर को कोरोना संक्रमित विधायक सुरेंद्र शौरी के संपर्क में आए थे। 12 अक्तूबर को सीएम का कोरोना टेस्ट लिया तो वह पॉजिटिव निकले। तब से शिमला के सरकारी आवास ओकओवर में आइसोलेट रहे। 19 अक्तूबर को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से सीएम स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

अब पूरी तरह फिट होने के बाद सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर लंबित फाइलें निपटाएंगे। मंगलवार को वह सुबह साढ़े दस बजे के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों को कुछ तोहफे देने के अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें