फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की हरकतों पर राज्य सरकार की भी पैनी नजर : सीएम

Wed, 02 Sep 2020 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • सीएम बोले- सीमाओं पर किसी प्रकार की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी 
  • चीन के नागरिक से जुड़े हो सकते हैं कई लोगों के तार
  • विभागों के पास बिना खर्च पड़ी 12 हजार करोड़ की धनराशि विकास पर लगेगी 
  • कोरोना संकटकाल में योजनाओं को पुन: तैयार करने की जरूरत
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के साथ सटी चीन की सीमा को लेकर राज्य सरकार भी सजग है। चीन की हरकतों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने बुधवार को मंडी दौरे के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि चीन की घुसपैठ का जिक्र करना उचित नहीं होगा। केंद्रीय ऐजेंसियों ने चीन मूल के एक नागरिक को पकड़ा है। जिसके तार कुछ अन्य लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस पहलू पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। 

विज्ञापन


विपाशा सदन में मंडी जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं की पुन: योजना तैयार करने पर विवश किया है। प्रदेश के अधिकारियों को भी अपनी प्राथमिकताओं और उद्देश्यों की योजना पुन: तैयार करने की जरूरत है। विभिन्न विभागों के पास बिना खर्च की गई लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की धनराशि पड़ी है, जिसे चिन्हित कर विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाना चाहिए।

बरसात में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना
सीएम ने कहा कि कांगड़ा के बाद मंडी प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यहां कोविड-19 महामारी से निपटने में सराहनीय कार्य हुआ है। बरसात के मौसम में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की संभावना है, इसलिए हर संभव बचाव की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें अफसर
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जो निर्माण के अंतिम चरण में हैं। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को पुन: गति देने के लिए राज्य सरकार ने अनलॉक-4 में कई रियायतें दी हैं। इसे देखते हुए हमें और सतर्क रहना चाहिए। मास्क के प्रयोग के साथ-साथ परस्पर दूरी बनाए रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें