फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज पर दिए जाएंगे घाटे में चल रहे पर्यटन विकास निगम के होटल

Tue, 29 Dec 2020 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटे में चल रहे निगम के कुछ होटलों को लीज पर देने पर विचार चल रहा है। इससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और इनमें तैनात कर्मचारियों की सेवाएं अन्य स्थानों पर ली जा सकती हैं। इसी प्रकार, अर्से से उपयोग में नहीं लाई जा रहीं सड़क किनारे सुविधाओं को भी अन्य विभागों को या पट्टे पर हस्तांतरित किया जाएगा। मंगलवार को पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यह बात कही।  

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि कोरोना संकटकाल में निगम को 44.82 करोड़ के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। बीते वर्ष एक अप्रैल से तीस नवंबर तक पर्यटन निगम को 63.82 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सिर्फ 18.42 करोड़ रुपये की ही आमदनी हुई। हालांकि, क्वारंटीन सुविधा देकर निगम ने इस अवधि में 70 लाख रुपये कमाए। 

सीएम ने निगम की इकाइयों को लाभप्रद बनाने के लिए अधिक सक्रिय और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। निगम को बुकिंग और ऑक्यूपेंसी के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिए और प्रतिस्पर्धा की भावना से कार्य करना चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, सचिव पर्यटन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस और निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिस्सू और जिस्पा में संभावनाएं तलाशें
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम को जिस्पा और सिस्सू में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए टेंट और प्री-फैब्रीकेटिड ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। पर्यटकों की सुविधा के लिए केलांग में निगम के चंद्रभागा होटल का जीर्णोंद्धार और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने पर्यटकों को सड़क किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए। अटल टनल रोहतांग के खुलने से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में पर्यटकों की आवाजाही में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। सिस्सू से केलांग के बीच पर्यटकों को ठहरने और खाने-पीने की सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों को सरकार की होम-स्टे योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। 

31 मार्च तक निगम के होटलों में 40 फीसदी छूट
सीएम ने कहा कि निगम ने अगले वर्ष 31 मार्च तक अपने सभी होटलों में 40 प्रतिशत छूट दी है। पहले पर्यटकों को 25 से 40 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। कोविड-19 के बावजूद निगम की परिसंपत्तियों में ठहरने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। निगम के मौजूदा कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि वे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें