फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए जयराम ने जारी किए और 42 करोड़, बढ़ गई लागत

Mon, 03 Dec 2018 10:04 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन हलके के लिए स्वीकृत मध्यम सिंचाई परियोजना का काम समय पर पूरा न होने से इसकी लागत 59 करोड़ रुपये बढ़ गई है। वर्ष 2012 में शुरू हुई इस योजना पर अनुमानित 97 करोड़ रुपये खर्च होने थे। वर्ष 2017 तक इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य था।

विज्ञापन


केंद्र और हिमाचल सरकार की मदद से 90:10 अनुपात में निर्माण होना था, लेकिन बीते पांच सालों में बजट के अभाव में इसका निर्माण लटकने से लागत बढ़कर 156 करोड़ रुपये पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब जयराम सरकार ने और 42 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

राशि जारी होने की पुष्टि आईपीएच हमीरपुर के एक्सईएन ई. नीरज भोगल ने की है। उल्लेखनीय है कि नादौन हलके के 137 गांवों की 2980 हेक्टेयर भूमि इस परियोजना से तर होगी। परियोजना का काम दो चरणों में होगा। प्रथम चरण का काम 31 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसमें 777 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान है। दूसरे चरण का काम दिसंबर 2019 तक पूरा होगा। इसमें 2203 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दोनों ही चरणों का काम अभी 75 से 85 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें