फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम जयराम, हिमाचल के इन मुद्दों पर की चर्चा

Sat, 17 Jul 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला

सार

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से राज्य को बल्क ड्रग एवं मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन भी होगा। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट की। - फोटो : PMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दो पावर प्रोजेक्टों के शिलान्यास और एक के उद्घाटन के लिए प्रदेश आने का न्योता दिया। इसमें 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा कुड्डू जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करने तथा सतलुज जलविद्युत निगम द्वारा निर्मित 210 मेगावाट लुहरी स्टेज-1 व 66 मेगावाट धौलासिद्ध परियोजनाओं के शिलान्यास करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश सरकार के कोविड से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और टीकाकरण और इस दौरान न्यूनतम वेस्टेज और संभावित तीसरी लहर से निपटने के प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम को तेजी से निष्पादित करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य को बल्क ड्रग एवं मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया जिससे प्रदेश में न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन भी होगा।

उन्होंने प्रदेश में हवाई संपर्क सुदृढ़ करने के लिए मंडी जिला के नागचला में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और प्रदेश में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ करने के बारे में भी चर्चा की।  उन्होंने प्रधानमंत्री से पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को भेजे गए वित्त पोषण दस्तावेज को स्वीकृत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला, उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें