फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में होने वाले कार्यों को जल्दी शुरू करें : सीएम जयराम

Sat, 09 May 2020 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंचायत प्रधानों को उनके क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने को कहा। कहा कि मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि श्रमिक सामाजिक दूरी बनाए रखें और फेस मास्क का उपयोग करें।

विज्ञापन


शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिमला से जिला चंबा और कांगड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों से आग्रह किया कि सरकार को कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपना सहयोग दें। उनसे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करवाने को कहा।

जयराम ने कहा कि प्रधानों को लोगों को फेस मास्क और फेस कवर बनाने और वितरित करने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। सीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों से वापस आए लोग जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। पंचायत प्रधान उनसे बेहतर संबंध बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पंचायत प्रधानों को भी लोगों को सामाजिक समारोहों व धार्मिक कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
विज्ञापन


कहा कि जिन घरों के सदस्य होम क्वारंटीन हैं, उन्हें उचित ढंग से चिन्हित किया जाए। प्रधान उनसे लगातार संपर्क में रहें। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक कार्य शुरू करने और मनरेगा के तहत पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें