फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Thakur: हिमाचल के विकास में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का रहा योगदान

Tue, 13 Sep 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

शहीद कैप्टन विक्रम बतरा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने में हर व्यक्ति ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन
मटौर में सीएम जयराम का रोड शो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के विकास में हर मुख्यमंत्री ने योगदान दिया है। कहा कि डॉ. वाईएस परमार, रामलाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल सहित सभी मुख्यमंत्रियों ने राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।  यह वर्ष हर भारतीय और विशेष रूप से प्रत्येक हिमाचली के लिए ऐतिहासिक है। जहां राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने में हर व्यक्ति ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अभूतपूर्व विकास का सबसे बड़ा श्रेय प्रदेश की मेहनतकश और ईमानदार जनता को जाता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना चलाई तो बतौर स्वास्थ्य मंत्री रहते विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार प्रदेश में हिम केयर योजना चला कर लाखों लोगों के स्वास्थ्य का इलाज किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी, जबकि वर्तमान में साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वर्ष 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और वर्तमान में राज्य में लगभग चालीस हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन्होंने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 60,000 करोड़ रुपये की राशि से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने गरीब लोगों का विकास और उत्थान किया है। कांग्रेस आज देश और हर प्रदेश से गायब हो रही है। ऐसे में जिनकी अपनी ही गारंटी नहीं, वह दूसरों को क्या गांरटी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें