फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी समेत खूब नाचे सीएम जयराम, ओक ओवर में नाटी डली

Sun, 04 Mar 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीएम बनने के बाद पहली बार अपने सरकारी आवास ओक ओवर में होली मनाई और राज्य के लोगों को उल्लासपूर्ण होली की कामना की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का होली के दिन जन्मदिन था।

विज्ञापन


वे भी अन्य विधायकों तथा राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर सहित लोक संगीत की धुनों पर नृत्य भी किया।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना एवं जन संपर्क विभाग की गीत एवं नाट्य इकाई के कलाकारों ने इस अवसर पर लोक गीतों और ‘नाटी’ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सीएम राजभवन भी गए और इस उत्सव के मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों को उल्लासपूर्ण एवं खुशहाल होली की कामना की। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा तथा आरडी धीमान, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप तथा शहर के अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें