फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Tue, 14 Aug 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य भर में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। इसमें सीएम ने सड़कों, बिजली और पानी की तत्काल बहाली के आदेश दिए।

विज्ञापन


सीएम ने भारी बारिश से कई लोगों की मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को भी फौरी राहत के लिए 96.50 करोड़ रुपये जारी किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य उच्च मार्गों और राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भू-स्खलन से निपटने के लिए अधिकारियों को तत्काल श्रमशक्ति और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विशेषकर राष्ट्रीय उच्च मार्गों और अन्य व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमित करने के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भू-स्खलन के कारण प्रभावित सड़कों को बहाल करने के लिए और अधिक मशीनरी लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1077 पर दें सूचना 

उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को जल आपूर्ति योजनाओं को तुंरत बहाल करने और राज्य विद्युत बोर्ड को तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा। सीएम ने अधिकारियों को असुरक्षित पेड़ों को तुंरत हटाने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति से बचा जा सके। 

इस आपात बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव विनीत चौधरी समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सीएम बोले कि टोल फ्री नंबर 1077 स्थापित किया गया है जिससे वर्षा से हुए नुकसान के पूर्वानुमान की सूचना उपलब्ध करवाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने सेब ढुलाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आना सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडीके अधिकारियों को सेब उत्पादक क्षेत्रों में अवरूद्ध सड़कों को तत्काल बहाल करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें