फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह डैम से छोड़ा जा रहा पानी, ब्यास किनारे न जाने का अलर्ट

Mon, 13 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश और भारी मात्रा में सिल्ट आने से पंडोह डैम प्रबंधन ने फ्लशिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ऑपरेशन 13 अगस्त सुबह नौ बजे से 14 अगस्त दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहेगा। ब्यास नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की कि ब्यास नदी के किनारे न जाएं। ब्यास और सुकेती खड्ड के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा है कि पंडोह डैम से बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से भारी मात्रा में पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता ने सूचित किया है कि ब्यास का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण पंडोह डैम से अतिरिक्त पानी सीधे व्यास नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल में इन नंबरों पर करें संपर्क

इसके साथ ही बांध में जमा सिल्ट भी नदी में छोड़ी जाएगी। उपायुक्त ने पंडोह डैम से नीचे ब्यास नदी के किनारे रहने वाले सभी स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के अन्य लोगों तथा सैलानियों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान ब्यास नदी के किनारे न जाएं।

आपातकाल की स्थिति में मंडी जिला प्रशासन या जिला पुलिस को दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204, 1077 या 100 पर तत्काल सूचित किया जा सकता है।

प्रशासन ने यह भी आग्रह किया कि भूस्खलन को लेकर किसी भी तरह का भ्रामक प्रचार न करें और भ्रम की स्थिति में उपरोक्त नंबरों पर दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें