फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग खुद सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने से करें परहेज : सीएम जयराम

Fri, 20 Nov 2020 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में संभलकर चलने की जरूरत है। लोग खुद सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ जुटाने से परहेज करें। आठ महीनों में सरकार और प्रदेशवासी आर्थिक रूप से बहुत प्रभावित हुए हैं। अब आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई हैं तो कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हमने कोरोना संक्रमण से डरना छोड़ दिया है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि कोविड-19 से निपटने को सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं। प्रदेश वासियों और यहां रह थे प्रवासियों की मदद करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। 

विज्ञापन


दूसरे प्रदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को सुरक्षित लाने के लिए स्पेशल बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई। कोई बच्चा संक्रमित निकला तो उसका कोविड नियमों के अनुसार इलाज करवाकर घर भेजा। विपक्ष इस पर राजनीति करता रहा। विपक्ष को उन कांग्रेस शासित राज्यों की तरफ भी देखना चाहिए, जिनमें कोरोना संक्रमण से हिमाचल से कहीं अधिक मौतें हुई हैं। 

नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका ने क्षेत्र की कुछ मांगे भी रखीं। कांगड़ा के के सांसद किशन कपूर ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, मंत्री सरवीण चौधरी, बिक्रम ठाकुर और राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, रवि धीमान, विशाल नैहरिया, रीता धीमान, दिनेश ठाकुर, मुलखराज प्रेमी, त्रिलोक कपूर, उमेश दत्त, चंद्रभूषण नाग, मनीष शर्मा, डीसी राकेश प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें