फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की तकदीर बदलेगी तीस नई योजनाएं : जयराम ठाकुर

Sat, 02 Jun 2018 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तुत बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणा की है। इस साल 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर लोगों के के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की गई थीं।

विज्ञापन


जनमंच योजना लोगों के दरवाजे पर सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए शुरू की गई है। लोग ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विस क्षेत्र डलहौजी के सलूणी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। इसी तरह युवाओं को स्वयं रोजगार उद्यम शुरू में प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर की मौत पर शोक, परिजनों को चार लाख

सरकार के पांच महीने के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है।

आज भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लिए तैयार है। इससे पहले मुख्यमंत्री को व्यापार मंडल लचोड़ी के पदाधिकारियों ने सलूणी में सिक्कों से तोला। 

मुख्यमंत्री ने जंगल की आग बुझाते डिप्टी रेंजर अशोक कुमार की मौत पर दुख व्यक्त किया और परिजनों को चार लाख और घायल तीन व्यक्तियों के मुफ्त उपचार की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें