फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कर दी ऐसी घोषणा, चौंक गए जनसभा में बैठे सभी लोग

Sat, 07 Jul 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले पूर्व सरकार की करसोग में बहुतकनीकी कॉलेज खोलने की अधिसूचना रद्द करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने इसी कॉलेज को दोबारा खोलने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। बजट का प्रावधान न करके घोषणा करने का तर्क देकर सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने पॉलीटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना रद्द की थी।

विज्ञापन


इसका व्यापक विरोध हुआ। लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन और रैलियां निकालकर इस अधिसूचना को बहाल करने की मांग की। इसे सीएम ने स्वीकार कर शुक्रवार को करसोग की जनता को तोहफा दिया है। करसोग में आयोजित जनसभा में सीएम ने तत्तापानी को मुख्य धार्मिक और पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने का एलान भी किया। 

विज्ञापन

कुछ नेता कर रहे हो हल्ला

कहा कि वर्तमान सरकार केंद्र से पर्यटन क्षेत्र के लिए 1900 करोड़, बागवानी के लिए 1680 करोड़ तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के लिए 800 करोड़ रुपये लाने में सफल हुई है। यह सरकार की राज्य के कल्याण के प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है।

सरकार स्वप्नों पर नहीं, बल्कि कार्य करने पर विश्वास रखती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता तथा प्रदेश के लोगों के प्यार और आशीर्वाद के कारण लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। 

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंदिरों से चढ़ावे का 15 प्रतिशत गोसदनों के निर्माण और रखरखाव पर खर्च करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस पर अब कुछ नेता बहुत होहल्ला कर रहे हैं। ऐसा उन्हें शोभा नहीं देता। मंदिरों में चढ़ावे का इससे दुरुपयोग रुकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें