फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम और खट्टर ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा

Sun, 03 Feb 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में भाजपा, आरएसएस और आएसएस से जुड़े अन्य संगठनों की समन्वय समिति की बैठक में शिरकत की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनावों में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी अनौपचारिक रूप से चर्चा की गई। वहीं, लोकसभा चुनावों के दौरान संगठनों के जरिये लोगों तक पहुंचने और उन तक केंद्र व प्रदेश सरकारों की नीतियों को पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा के अलावा हरियाणा भाजपा के पदाधिकारी, आरएसएस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें