फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम का बयान: निशान साहिब के प्रति पूरा सम्मान पर भिंडरावाला का चित्र होना दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 जयराम बोले- निशान साहब के प्रति हमारा पूरा सम्मान है, लेकिन जिस तरह से और चीजों का जिक्र हुआ है, वह चिंता का विषय है। इस बात की अनुमति नहीं दी जा सकती है। भिंडरावाला का चित्र होना, कुछ और चीजों का भी जिक्र होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों का मुद्दा पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है। पर्यटक झंडे लगाकर घूम रहे थे। इसकी डिटेल मांगी गई है कि ऐसा करने की वजह क्या बनी। जयराम बोले- निशान साहब के प्रति हमारा पूरा सम्मान है, लेकिन जिस तरह से और चीजों का जिक्र हुआ है, वह चिंता का विषय है। इस बात की अनुमति नहीं दी जा सकती है। भिंडरावाला का चित्र होना, कुछ और चीजों का भी जिक्र होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को गेयटी थियेटर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्य सचिव से पंजाब सरकार से बातचीत करने को कहा था। इसके बाद पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया है कि आगे से ऐसा नहीं होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संबंधित उन्होंने सारी जानकारी मांगी है कि इसकी शुरुआत कहां से हुई और ऐसा करने की वजह क्या थी। ऐसे में इस बात को जिस तरह से पंजाब सरकार से उठाने की जरूरत थी, हिमाचल सरकार ने उसे उसी तरह उठाया है।  

यह था मामला
 पंजाब से प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल में बीते दिनों कुछ वाहनों ने प्रवेश किया था। इन वाहनों में सवार युवा बेखौफ प्रतिबंधित झंडों के साथ घूम रहे हैं। इन झंडों में हथियार के अलावा भिंडरावाला के फोटो भी लगे हुए थे। पुलिस ने ऐसे चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। नाकाबंदी कर ऐसे प्रतिबंधित झंडों को वाहनों से उतारा भी था।
विज्ञापन

 
धामी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज देहरादून जाएंगे जयराम ठाकुर 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को देहरादून जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर लौट आएंगे। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें