सीएम जयराम ने कहा कि रोप-वे से क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं के साथ भुभू जोत सुरंग के निर्माण का मामला उठाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली महादेव रोप-वे के निर्माण के लिए प्रथम चरण की वन मंजूरी देने के लिए मामला भेजा गया है। रोप-वे से क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं के साथ भुभू जोत सुरंग के निर्माण का मामला उठाया है। कहा कि सरकार ने पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों के दौरान राज्य का समान और संतुलित विकास करवाया है। लगभग दो वर्ष कोरोना के कारण बरबाद हो गए। कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अपने दौरे के दौरान वह लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार ने राज्य को महामारी से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए हरसंभव मदद दी है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लगभग 42 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी विचार रखे। विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा नेता युवराज बौद्घ उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा उपस्थित थे।