फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सीएम जयराम बोले- जेबीटी के रिक्त पदों को जल्द बैचवाइज भरेगी सरकार

Tue, 15 Mar 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग संभवतया सबसे बड़ा महकमा है जहां सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। हर वर्ग के अध्यापकों को सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में बीएड और टेट योग्यता प्राप्त शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदनाम को बदलकर टीजीटी संस्कृत और टीजीटी हिंदी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षित जेबीटी युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए शीघ्र ही शैक्षणिक संस्थानों में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती शुरू की जाएगी। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग संभवतया सबसे बड़ा विभाग है और यहां सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। हर वर्ग के अध्यापकों को सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में बीएड और टेट योग्यता प्राप्त शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदनाम को बदलकर टीजीटी संस्कृत और टीजीटी हिंदी करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसी प्रकार प्रवक्ता स्कूल कैडर और प्रवक्ता स्कूल न्यू का पदनाम प्रवक्ता स्कूल किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में यह भी घोषणा की गई है कि टीजीटी से पदोन्नत प्रवक्ता को मुख्याध्यापक के रूप में पदोन्नति के लिए एक बार विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 2022-23 के दौरान 8412 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर हमेशा ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को महासंघ का मांगपत्र भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मौजूद रहे। 


सरकारी स्कूलों में 3301 जेबीटी के पद रिक्त
वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी के 3301 पद रिक्त हैं। बीते तीन वर्षों के दौरान कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से शिक्षकों की सीधी भर्ती नहीं हुई है। 762 शिक्षकों को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति दी गई है। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से लिखित में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जेबीटी के कुल 19620 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 16319 पद भरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें