हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 15 से 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं तापमान बढ़ने से पहाड़ तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज सुबह से धूप खिली हुई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 9.6, कल्पा 6.3, धर्मशाला 16.4, ऊना 15.2, नाहन 18.5, केलांग माइनस 1.5, पालमपुर 13.0, सोलन 10.2, मनाली 7.6, कांगड़ा 15.4, मंडी 13.5, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 14.6, चंबा 12.7, डलहौजी 9.4, कुफरी 10.1, जुब्बड़हट्टी 15.0 और पांवटा साहिब में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिलासपुर में 31, हमीरपुर 30, भुंतर 32.2, सुंदरनगर 30.9, सोलन 32, कांगड़ा 30.0, नाहन 29.2, धर्मशाला 29.8, चंबा 31.1, शिमला 24.4, कल्पा 20.3, डलहौजी 16.7 और केलांग में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
रावी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी
उधर, चंबा जिले में रावी का जलस्तर बढ़ने से त्यारी गांव के विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए। रावी पर बना पुराना पुल मरम्मत कार्य के चलते उखाड़ा गया है। इसके कारण निचली, ऊपरी त्यारी और कैहला गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रावी नदी पर बनी छोटी पुलियां बह चुकी है।