फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला रोपवे का उद्घाटन: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख

Wed, 19 Jan 2022 05:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कहा कि धर्मशाला शहर को मैक्लोडगंज से जोड़ने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण 207 करोड़ की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2018 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने किया धर्मशाला रोपवे का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में रोपवे का उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला शहर को मैक्लोडगंज से जोड़ने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण 207 करोड़ की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2018 में शुरू किया गया था। इसे धर्मशाला रोपवे लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजना के रूप में डीएफबीओटी मोड से विकसित किया गया है। कहा कि यह रोपवे मैक्लोडगंज की यातायात समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


यह रोपवे एक घंटे में 1000 लोगों को एक दिशा में ले जाएगा और ट्रॉली को धर्मशाला से मैक्लोडगंज पहुंचने में कुल पांच मिनट का समय लगेगा। इसमें 10 टॉवर और दो स्टेशन हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोलस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस रोपवे में एक तरफ का सफर करने के लिए एक व्यक्ति को 300 रुपये चुकाने होंगे। दोनों तरफ अप-डाउन के लिए 500 रुपये देने पड़ेंगे। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें