फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सीएम जयराम बोले- डबल इंजन सरकार में हुए काम के दम पर रिवाज बदलेंगे

Sat, 05 Nov 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर

सार

मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो हिमाचल का स्पेशल कैटेगिरी स्टेटस हटा दिया था, लेकिन 2014 में जब आप प्रधानमंत्री बने और आपने कहा कि हिमाचल को मदद करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
मंडी में पीएम के साथ सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदनगर में विजय संकल्प रैली में कहा कि डबल इंजन सरकार में हुए काम के दम पर हम इस बार सरकार भी बनाएंगे और रिवाज भी बदलेंगे। पिछले पांच साल के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल को बिना मांगे कई बड़े प्रोजेक्ट दिए। हिमाचल प्रदेश की हर एक मांग को पूरा किया गया। केंद्र में कांग्रेस की सरकारें हिमाचल को छोटा राज्य कहकर नजरअंदाज करती थीं, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक छोटे बच्चे की तरह हिमाचल का ध्यान रखा। पूरा हिमाचल उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

विज्ञापन


यह हम सभी का सौभाग्य है कि हिमाचल प्रदेश को हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने कुल्लू दशहरे में शामिल होकर देव संस्कृति को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि वे क्षण हिमाचल के लोगों के दिल को छू गया। पहले हिमाचलवासियों के लिए एम्स का मतलब दिल्ली होता था। अब प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए एम्स का मतलब बिलासपुर किया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुंदरनगर में संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।  

पीएम मोदी ने हिमाचल का स्पेशल कैटेगिरी का दर्जा लौटाया
मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो हिमाचल का स्पेशल कैटेगिरी स्टेटस हटा दिया था, लेकिन 2014 में जब आप प्रधानमंत्री बने और आपने कहा कि हिमाचल को मदद करने की जरूरत है। आपने इस दर्जे को बहाल किया और हिमाचल को मिलने वाली वित्तीय मदद का रेशो 60:40 से 90:10 हुआ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में हमें जो भी मदद चाहिए थी, उस मदद को आपने एक फोन कॉल पर पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें