फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग और बारालाचा की चोटियों में गिरे बर्फ के फाहे, दो दिन कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

Sat, 05 Nov 2022 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू

सार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे। 
विज्ञापन
बारालाचा दर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 नवंबर तक जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस ने सैलानियों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा तथा अटल टनल रोहतांग की तरफ सैर सपाटा न करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति पुलिस ने कहा कि अगले दो से तीन दिन तक घाटी में मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पुलिस ने लाहौल के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। उन्होंने सभी होटल और होम स्टे मालिकों से अपील की है कि वे अपने मेहमानों को इस बारे में अवगत करवाएं। एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए सैलानी मौसम खराब होने पर रोहतांग दर्रा, अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों का रुख न करें। 

 कई क्षेत्रों में दो बारिश के आसार
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं। 9 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 28.7, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 26.7, कांगड़ा में 25.1, धर्मशाला में 24.7, शिमला में 21.8, मनाली में 18.0, कल्पा में 16.7 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बर्फबारी की संभावना भी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें