फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सीएम जयराम बोले- उचित होगा संयमित भाषा में बात करें अरविंद केजरीवाल

Sat, 23 Apr 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांगड़ा के चंबी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नकल करने के बयान पर सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग सुनते हैं, वे ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते हैं कि कौन क्या बोल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उचित होगा कि अरविंद केजरीवाल संयमित भाषा में बात करें। देवभूमि हिमाचल की अपनी संस्कृति और संस्कार हैं। इस दृष्टि से उन्हें बहुत बड़ी सलाह नहीं दी जाएगी। कांगड़ा के चंबी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नकल करने के बयान पर जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग सुनते हैं, वे ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते हैं कि कौन क्या बोल रहा है। सीएम शनिवार को ओकओवर शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल सरकार के खिलाफ जो कहने की कोशिश कर रहे हैं, उसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा। पहली बार जब मंडी आए थे तो वहां वह बिना बोले चले गए। सीएम ने यह प्रतिक्रिया कांगड़ा के चंबी में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनसभा के दौरान दिए बयान पर दी। उन्होंने कहा था कि जयराम केजरीवाल की नकल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सुक्खू अपनी पार्टी का हाल देख लें : जयराम 
नादौन के कांग्रेस विधायक और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की ओर से किए जुबानी हमले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि वह अपनी पार्टी का हाल देख लें। प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार है। कांग्रेस की हालत देश और प्रदेश में पतली है। वह चुनाव के दौर में हैं तो बोलेंगे, उन्हें बोलने देना चाहिए। यह मालूम रहे कि  सुक्खू ने कहा था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं। दिल्ली से सरकार चल रही है। 

कोविड के बढ़ते मामले देख मास्क पर सख्ती के दिए संकेत 
सीएम जयराम ठाकुर ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर अधिक सावधान रहने की बात करते हुए मास्क पहनने पर सख्ती करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक नए वैरियंट का जिक्र नहीं आया है। सावधान होने की जरूरत है। लोगों को फिर से मास्क की ओर जाने की जरूरत है। कोविड न फैले, इसके लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इस बारे में सरकार बारीकी से नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें