फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Elections: सीएम जयराम बोले- छात्र संघ चुनाव बहाल करने पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

Wed, 07 Sep 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विश्वविद्यालय जजजातीय अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के छात्र संघ चुनाव बहाली पर पूछे सवाल के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल करने पर प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विश्वविद्यालय जजजातीय अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के छात्र संघ चुनाव बहाली पर पूछे सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के उदेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


इतिहास में बहुत से ऐसे लोग है, जो मुख्य धारा से हटकर आजादी के लिए हुए संघर्ष में योगदान देते रहे और शहीद हुए, उनका इतिहास में कभी नाम नहीं आया। ऐसे जनजातीय क्षेत्र के लोगों से जुड़े तथ्यों को एकत्र कर इन नायकों के योगदान से आम जनता को रूबरू करने और उनके इतिहास का संकलन कर आम जनता के सामने लाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। ऐसे लोगों को भी याद किया जाना चाहिए, जिन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए संघर्ष किया। 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना की 30 एंबुलेंस
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 2010 को राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारी में यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। सरकार ने वर्ष 2019 में 46, वर्ष 2020 में 100 और वर्ष 2022 में 50 एंबुलेंस जनता को समर्पित की हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें