सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जोगिंद्रनगर, झटिंगरी और बल्ह में जनसभाएं कीं। कहा कि मुद्दा नहीं मिला तो कांग्रेस सेना को निशाना बना रही है। कांग्रेसी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए सेना और सैनिकों के अपमान से भी बाज नहीं आ रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे। वह मंडी को छोटी काशी के नाम से मशहूर बना गए। सीएम ने शुक्रवार को जोगिंद्रनगर, झटिंगरी और बल्ह में जनसभाएं कीं। कहा कि मुद्दा नहीं मिला तो कांग्रेस सेना को निशाना बना रही है। कांग्रेसी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए सेना और सैनिकों के अपमान से भी बाज नहीं आ रही है। इस तरह की राजनीति हिमाचल की संस्कृति में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द वह समय आएगा, जब शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल का होगा। हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही मान लिया कि चुनाव जीतना उनके बस की बात नहीं, इसलिए उन्हें बाहर से प्रचारक बुलाने पड़े। जोगिंद्रनगर अंग्रेजों के जमाने से प्रसिद्ध है, इसकी अपनी पहचान है। उत्तर भारत का मेगावॉट क्षमता का पहला बिजली प्रोजेक्ट यहीं लगा था। 2024 तक यह प्रोजेक्ट पंजाब के पास है। इसे हिमाचल लाने के विषय पर हम विचार करेंगे। स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा हमेशा इस मुद्दे पर अपनी बात रखते रहे।
उन्होंने स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा के गृहक्षेत्र में पूर्व सांसद के नाम पर इमोशनल कार्ड भी बखूबी खेला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को विजयादशमी की बधाई दी। कहा कि मंडी में जब कुशाल ठाकुर का नामांकन था तो हमने कहा था कि हम शुरुआत नहीं करेंगे, जो वो कहेंगे उस पर निर्भर करेगा कि हमें क्या कहना है। जब कांग्रेस की बारी आई तो एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक गाली ही गाली थी। इस बात का मंडी की जनता जवाब देगी।