फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Statement: कुल्लू में जयराम बोले- 160 करोड़ खर्च कर निशुल्क दिए 4.72 लाख गैस कनेक्शन

Wed, 24 Aug 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योजना के लिए 70 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। 2 लाख 51 हजार लाभार्थियों को एक और 40 हजार लाभार्थियों को दो अतिरिक्त निशुल्क सिलिंडर दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उज्ज्वला और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना में 160 करोड़ खर्च कर 4.72 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन है। दोनों योजनाओं के तहत गैस कनेक्शन सहित तीन रिफिल सिलिंडर निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योजना के लिए 70 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। 2 लाख 51 हजार लाभार्थियों को एक और 40 हजार लाभार्थियों को दो अतिरिक्त निशुल्क सिलिंडर दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन भी बांटे। कहा कि परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं पर सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों की खुशहाली हुई है। देश में एक आदर्श पहाड़ी राज्य के रूप में हिमाचल की पहचान बनी है। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। विधायक किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा भी मौजूद रहे।  

सीएम ने योजना की लाभार्थी प्रदेश की महिलाओं से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं योजना की लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया। बिलासपुर जिले से किंजल, चंबा से उषा देवी, हमीरपुर से कृष्णा कुमारी, कांगड़ा से अंजली, किन्नौर से किरण कुमारी, कुल्लू से निर्मला देवी, लाहौल-स्पीति से दीपिका, मंडी से माया, शिमला से कमला देवी, सिरमौर से बुशरा, सोलन से वीना शर्मा और ऊना जिले की मोनिका उन्होंने संवाद किया। इसके बाद ढालपुर मैदान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अब गिने-चुने राज्यों में रह गई कांग्रेस : जयराम 

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की योजनाओं को उन तक पहुंचा रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार देश के गिने-चुने राज्यों में ही रह गई है। कांग्रेस जनता की भावना को नहीं समझ पा रही है। देश भर में रिवाज बदल रहा है। इस साल दिसंबर में भी विस चुनावों में रिवाज बदलेगा। सीएम बुधवार को ढालपुर में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा सुविधा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकारें थीं तो प्रदेश को विकास योजनाओं के नाम पर मात्र 40 से 50 फीसदी बजट मिलता था। आधी राशि हिमाचल को खर्च करनी पड़ती थी। अब डबल इंजन की सरकार में केंद्र सरकार से 90 फीसदी राशि मिलती है। 

सीएम ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासन वाली पार्टी है। पार्टी में जो भी अनुशासन को तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोरलेन के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। जल्द इसका समाधान निकाला जाएगा। हालांकि, इस व्यवस्था को इस साल से शुरू करने की योजना थी, मगर किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई है। कहा कि अगले साल तक पंडोह से औट के बीच कुछ टनलों को ट्रैफिक के लिए बहाल किया जाएगा। बरसात के मौसम को देखते हुए मंडी से औट के बीच आम लोगों और सैलानियों को एहतियात बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें