फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक अधिकारों को दिलाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की रही बड़ी भूमिका: जयराम

Tue, 14 Apr 2020 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को उनकी 129वीं जयंती के फूल-माला अर्पित की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, आयुक्त पंकज रॉय इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बहुआयामी था डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व : जम्वाल
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा आंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि बाबा साहेब के जीवन काल में कांग्रेस पार्टी ने न तो उनका यथोचित आदर किया और न ही उनको सम्मान दिया जो उन्हें मिलना चाहिए था। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उनके निधन के चार दशक बाद उन्हें भारत रत्न दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें