फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना मेरा सपना: जयराम

Thu, 13 Feb 2020 04:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा प्रवास पर सीएम जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गगल (कांगड़ा) में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना मेरा सपना है। कांगड़ा के लोग इसमें मदद करें। वह चाहते हैं कि कांगड़ा की धरती पर बोइंग जैसे जहाज उतरें। पूरी दुनिया का टूरिस्ट कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में कुछ लोगों की जमीन और घर आएंगे। जिनकी भी जमीनें या घर जाएंगे, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। सीएम तकीपुर डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विकास की बहुत संभावना है।

विज्ञापन


पर्यटन हिमाचल को अपने पांव पर खड़ा कर सकता है। मंडी-पठानकोट फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिमला एयरपोर्ट के विस्तार की स्वीकृति दे दी गई है। मंडी एयरपोर्ट का भी विस्तार होगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। गगल एयरपोर्ट पहले से बना है। विस्तार होने से यह हिमाचल के लिए बहुत बड़ी लाइफ लाइन होगी। कहा कि कोरोना वायरस से दहशत का माहौल है, लेकिन हिमाचल में कोरोना का कोई केस नहीं है। इसकी बाकायदा पूरी जांच की गई है। धर्मशाला में बाहर से आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारियां की हैं। सूबे के लिए 10500 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन

सीएम बोले- विकास में मुझे साथ नहीं मिल रहा

धर्मशाला में होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के लोगों से विकास में साथ न मिलने का दर्द बयां किया। उन्होंने एक विधायक के प्रति भी नाराजगी जताई। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि धर्मशाला में एक कार्यक्रम करने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मांगने गए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा के अनुसार सीएम ने उनसे कहा कि हाल ही में यहां इन्वेस्टर मीट हुई। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ अनापशनाप आरोप लगाए।

तब मेरा किसी ने साथ नहीं दिया। तब होटल एसोसिएशन कहां थी। माफ करना मुझे दिखाई नहीं दी। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री को बुलाया। गगल में मेरा विरोध जताने के लिए काले झंडे लगाए गए। अगर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा तो उसका लाभ पूरे कांगड़ा जिले को होगा। सीएम ने एक विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में धरने प्रदर्शन हुए तो होटल एसोसिएशन के साथ इनका भी सरकार के समर्थन में कोई बयान नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें