साथ ही जमा दो की पढ़ाई विज्ञान संकाय में होनी अनिवार्य है। इसके अलावा बीएससी चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी की हो। 154 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 56, एससी के लिए 31, एसटी के 6, ओबीसी के लिए 25, सामान्य(ईडब्ल्यूएस) के लिए 19 और अन्य वर्गों के लिए 15 पद आरक्षित हैं।
उधर, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अनुबंध के आधार पर चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रेड-टू) के 154 पदों भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी पद बैचबाइज आधार पर भरे जाएंगे। रोजगार कार्यालय से पात्र अभ्यर्थियों के डिटेल मांगी है। उसके बाद कांउसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।