फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर सीएम जयराम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Tue, 30 Jul 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्लोबल इंवेस्टर मीट की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग मीट के लिए प्रो एक्टिव होकर काम करें। बताया कि सरकार और विभिन्न उद्यमियों के बीच अब तक 29 हजार करोड़ रुपये के निवेश के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे निवेश के इच्छुक उद्यमियों के साथ लगातार संपर्क रखें ताकि उन्हें प्रदेश में निवेश के प्रति प्रेरित किया जा सके। उन्होंने उन अग्रणी औद्योगिक घरानों के साथ भी संपर्क में रहने को कहा जिन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित रोड शो के दौरान प्रदेश में निवेश की इच्छा व्यक्त की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राइजिंग हिमाचल डॉट इन वेबसाइट और राइजिंग हिमाचल मोबाइल ऐप विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का प्रदेश में विद्यमान निवेश की संभावनाओं को दर्शाने में अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। बताया कि इस समय 1600 एकड़ सरकारी भूमि तथा 618 एकड़ निजी भूमि उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


अपील की कि सभी विभाग अनुपयोगी पड़ी भूमि एवं भवनों को चिह्नित करें ताकि निवेश के उद्देश्य के लिए इसका प्रयोग किया जा सके। बैठक में शिमला तथा कुल्लू में उद्यमियों की सुविधा के लिए छोटे सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, के अलावा विभिन्न विभागों के विभागीय सचिव मौजूद थे।

253 एमओयू हो चुके हैं साइन
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 253 एमओयू साइन किए जा चुके हैं जिसमें प्रदेश के 60 हजार 500 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।उन्होंने कहा कि रियालंस, टाटा, महिन्द्रा, गोदरेज, ओबेराय तथा क्लब महिन्द्रा जैसे अग्रणी पूंजीपतियों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें