फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने हर मंत्री की परफॉर्मेंस पर जेपी नड्डा से की चर्चा

Tue, 08 Jun 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंगलवार को शिमला पहुंचकर जयराम ने जब यह कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की हर छोटी-बड़ी बात का पता है। इसके बाद कई मंत्रियों और संगठन के नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। सीएम की कुर्सी सुरक्षित मानकर कई नेताओं को अब अपनी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
सीएएम जयराम ने जेपी नडडा से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने हर कैबिनेट मंत्री की परफॉर्मेंस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा की है। सोमवार रात को जयराम ने उन्हें मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा। नड्डा मंत्रियों, विधायकों और संगठन नेताओं के कामकाज, सरकार और संगठन के प्रदर्शन के बारे में पहले से ही जानकारी जुटाए बैठे थे। उन्होंने सीएम को सबको चुस्त करने के टिप्स दिए। आगामी लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव तथा अगले वर्ष के आम चुनावों को लक्षित कर भी उन्होंने सीएम को जरूरी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मंगलवार को शिमला पहुंचकर जयराम ने जब यह कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की हर छोटी-बड़ी बात का पता है। इसके बाद कई मंत्रियों और संगठन के नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। सीएम की कुर्सी सुरक्षित मानकर कई नेताओं को अब अपनी चिंता सताने लगी है। परफॉमेंस अच्छी न होने पर फेरबदल की भी आशंका है। सोमवार रात को सीएम की नड्डा से मुलाकात साढ़े दस बजे के बाद आधी रात तक चली। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर सीएम ने कोविड संकट में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। वहीं उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों की कार्यशैली पर भी चर्चा की। 

गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ मंत्री कोविडकाल में कम सक्रियता के चलते विपक्ष के भी निशाने पर चल रहे हैं। कुछ फील्ड में कभी-कभार ही नजर आ रहे हैं। जयराम ने सोशल मीडिया की अफवाहों को खारिज कर वर्ष 2022 तक सीएम बने रहने के अपने एलान और मंत्रियों से काम लेने की बात कर जाहिर किया है कि कौन क्या कर रहा है। नई दिल्ली में इसकी केंद्रीय नेतृत्व को सब जानकारी है। 
विज्ञापन


निष्क्रिय अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर भी गिर सकती है गाज 
प्रदेश में बोर्डों-निगमों के निष्क्रिय चल रहे अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर भी गाज गिर सकती है। कई ऐेसे नेता कोरोना काल में सरकार का उचित सहयोग नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व इससे भी खफा हैं। आने वाले दिनों में इसका असर दिख सकता है। 

हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी मंत्री काम करें और मेहनत करें, जिससे हम 2022 में मिशन रिपीट कर सकें। जब कोई बदलाव होगा तो इसकी सूचना दे दी जाएगी। -जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें