शिमला से पंचकूला में समन्वयक बैठक के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सवाल के जवाब से प्रदेश भाजपा के कई नेताओं की धड़कनें बढ़ सकती हैं। सीएम ने शनिवार को गेयटी थियेटर परिसर शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कैबिनेट में फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया।
हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में कई निष्क्रिय मंत्रियों की कुर्सियों पर फिर तलवार लटक गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट में फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया है। शिमला से पंचकूला में समन्वयक बैठक के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सवाल के जवाब से प्रदेश भाजपा के कई नेताओं की धड़कनें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
सीएम ने शनिवार को गेयटी थियेटर परिसर शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कैबिनेट में फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया। उनसे जब पूछा कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से क्या बात हुई है तो उन्होंने कहा कि अभी देश के पांच राज्यों के चुनाव में उनकी व्यस्तता है। इससे निपटने के बाद ही राज्य के मुद्दों पर बात होगी।